October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अकेली रह गई गोद ली हुई बेटी: बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम को देख महिला की हार्टअटैक से मौत ! 7 साल पहले गुज़र गया था पति…

अकेली रह गई गोद ली हुई बेटी: बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम को देख महिला की हार्टअटैक से मौत ! 7 साल पहले गुज़र गया था पति…

By on July 11, 2023 0 344 Views

बरेली : बिजली चोरी की जांच के लिए घर में घुसी विजिलेंस टीम को देखकर एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी. महिला को गिरता देख विजिलेंस टीम मौके से फरार हो गई. आनन-फानन में महिला के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मामला बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के काकाटोला इलाके का है. हादसे के बाद से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी के आरोप में महिला के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई. दरअसल, काकाटोला निवासी शाहिम खां की 45 वर्षीय पत्नी सरवर जहां अपनी 16 साल की बेटी गुलरोज उर्फ माहीन के साथ रहती थी. बीते सोमवार सुबह अचानक विजिलेंस की टीम ने सरवर जहां के घर आकर तेजी से दरवाजा खटखटाया. सरवर ने आकर जब दरवाजा खोला तो विजिलेंस की तीन टीमें आनन-फानन में तेजी के साथ अंदर प्रवेश कर गईं. लोगों को देख सरवर जहां घबरा गई और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी. गिरते ही सरवर की मौके पर मौत हो गई. पति की सात साल पहले ही मौत हो चुकी है। महिला की गोद ली हुई बेटी गुलरोज माहिन 14 साल की है। परिवार की आय का कोई साधन नहीं है।

सरवर जहां की बदायूं निवासी बहन उसे खर्च के लिए रुपये भेजती थी। महिला दिल की मरीज थी। जब टीम ने दरवाजा खटखटाया तो छत से बेटी ने देखकर अंदर घर में मौजूद मां को जानकारी दी। उन्हें ऐसा सदमा लगा कि उनकी मौत हो गई। टीम पर आरोप लगाया कि हालत बिगड़ने पर महिला की मदद भी नहीं की गई।
घटना के बाद सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह और बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने मुआयना किया। महिला की मौत के बाद उसकी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

महिला के सिर से निकल रहा था खून, घबराकर भाग गई विजिलेंस टीम

महिला के सिर से खून निकलता देख विजिलेंस टीम मौके से रफूचक्कर हो गई. महिला की हालत देख परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर किया तरह शांत कराया. सरवर जहां के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस की टीम ने धक्का दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई. परिवार वालों ने विजिलेंस टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दिया है. पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.

सुबह-सुबह विजिलेंस की टीम घरों में जाकर करती चेकिंग

दरअसल, विजिलेंस की टीम भोर में घरों में जाकर अचानक दरवाजा खटखटा देती है. जैसे ही लोग दरवाजा खोलते हैं तो घर में प्रवेश कर लेती है और अवैध रूप से बिजली की चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कहती है. सुबह-सुबह लोग टीम को देखकर समझ नहीं पाते हैं कि यह विजिलेंस की टीम है या चोर-बदमाश है. इसी से लोग घबरा जाते हैं.

पुलिस ने दी घटना की जानकारी

थाना बारादरी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला की मौत हो गई है. परिवार वालों ने विजिलेंस की टीम पर आरोप लगाया है. पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी.