October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • मोबाईल पर दी देख लेने की धमकी, पीड़ित ने दी कोतवाली में तहरीर

मोबाईल पर दी देख लेने की धमकी, पीड़ित ने दी कोतवाली में तहरीर

By on July 18, 2021 0 538 Views

रामनगर।(नाज़िम सलमान) काशीपुर रोड़ स्थित मोहल्ला भवानीगंज में सेवन इलेवन वाइन शाप के मेनेजर के मोबाइल से भवानीगंज निवासी सुलेमान को दो घंटे में देख लेने की धमकी दी गई।जानकारी के मुताबिक भवानीगंज निवासी मोहम्मद सुलेमान की कार भवानीगंज रेलवे रोड केनाल नहर के किनारे तीन-चार दिन से घर से कुछ कदमों की दूरी पर खड़ी थी।शनिवार सुबह घर के पास 112 द्वारा कार के स्वामी के बारे में जानकारी लेने पहुंचे तो कार स्वामी सुलेमान ने 112 को जानकारी दी की कार ख़राब होने की वजह से खड़ी है। कार स्वामी ने सेवन इलेवन के मैनेजर से कार ख़राब होने की बात कही लेकिन मैनेजर ने मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ती से बात कराई । उस व्यक्ति द्वारा जल्द कार हटाने की धमकी देते हुए दो घंटे में देख लेने की धमकी दी गई। इस धमकी से सुलेमान आहत हुए। इस घटना की तहरीर सुलेमान द्वारा कोतवाली को दे दी गई है। सुलेमान निवासी भवानीगंज का कहना है कि मोहल्ले से सेवन इलेवन वाइन शाप से भरा कैंटर उतारा जाना सही नही है। जो की मुख्यद्वार से ही उतारा जाना चाहिए ।एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं।जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।