Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • एग्जिट पोल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना

एग्जिट पोल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना

By on June 3, 2024 0 143 Views

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वोटिंग के 8 से 10 दिन बाद वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ने पर फिर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही माहरा ने एग्जिट पोल को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा है।

मतदान के आठ से दस दिन बाद मतदान प्रतिशत बढ़ने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर से सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अल्मोड़ा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन आयोग ने अल्मोड़ा में 48.82 प्रतिशत मतदान बताया। लेकिन भारतीय चुनाव आयोग कहता है की 48.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। ये एक बेहद ही गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इस बार मतगणना में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं की 17 c का मिलान किया जाए।

मतगणना से पहले दिखाए जा रहे एग्जिट पोल पर भी माहरा ने निशाना साधा उन्होंने कहा की एक सर्वे दिखा रहा है की हिमाचल में 6 से 8 सीटें बन रही है जबकि सीट 4 हैं। इसके साथ ही हरियाणा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 10 सीटे हैं और एग्जिट पोल में 16 से 19 सीटें दिखाई जा रही हैं।

करन माहरा ने कहा कि आचार संहिता के बीच कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही संसद की सुरक्षा में अचानक परिवर्तन किया गया है। ये इशारा है की हमें अलर्ट रहने की जरूरत है। इसके साथ ही माहरा ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलने की उम्मीद है।