November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड के तीन तेज तर्रार PPS अधिकारी बने IPS, गृहमंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

उत्तराखंड के तीन तेज तर्रार PPS अधिकारी बने IPS, गृहमंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

By on July 24, 2023 0 549 Views

देहरादून: उत्तराखंड में प्रांतीय पुलिस सेवा यानि पीपीएस (Provincial Police Service) के तीन अधिकारियों को आज आईपीएस कैडर मिल गया है. आईपीएस कैडर मिलने के साथ ही तीनों अधिकारियों की पदोन्नति भी हो गई है. गृह मंत्रालय ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस नोटिफिकेशन में चमोली जिले के एसपी परविंदर सिंह डोभाल, देहरादून एसपी देहात कमलेश उपाध्याय और एसपी ममता बोहरा को आईपीएस बनाया गया है.

पीपीएस से आईपीएस बने ये तीनों ही पुलिस अधिकारी उत्तराखंड पुलिस में काफी तेजतर्रार माने जाते हैं. तीनों ही अधिकारियों को मौजूदा समय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है. परविंदर सिंह डोभाल बदरीनाथ जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर तैनात हैं, जहां इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. वे चारधाम यात्रा के सफल संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को बखूबी देख रहे हैं.

कमलेश उपाध्याय ऋषिकेश और आसपास के ग्रामीण इलाकों का दायित्व संभाल रही हैं. ममता बोहरा भी मौजूदा समय में एसपी हैं. इन तीन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद यह साफ हो गया है कि जल्द ही प्रदेश में आईपीएस के तबादले होंगे, जिस पर अभी से सभी की नजरें टिक गई हैं.
बता दें धामी सरकार ने मानसून, आपदा और राज्य में कांवड़ मेले को लेकर फिलहाल ट्रांसफर पर ब्रेक लगाया था. अब जल्द ही आईपीएस और कई आईएएस के तबादले हो सकते हैं. नए 3 बनाए गए आईपीएस अधिकारियों को भी जल्द ही पदोन्नति के बाद नये दायित्व सौंपे जा सकते हैं.