Breaking News

घर से गयीं एक किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता

By on December 26, 2021 0 342 Views

रामनगर।घर से गयीं एक किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता हो गई परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।ग्राम भवानीपुर बड़ी निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बीते दिन शुक्रवार की सुबह घर से कहीं चली गई है।उसकी पड़ोस और रिस्तेदारो मे काफ़ी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया हैं।उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर खोजने की गुहार लगाई हैं। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि महेंद्र सिंह की तहरीर पर उसकी पुत्री अनीता की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।