October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • शाहजहांपुर : घर में घुसकर जीजा ने साली की गला रेतकर की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद हुआ फरार

शाहजहांपुर : घर में घुसकर जीजा ने साली की गला रेतकर की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद हुआ फरार

By on December 17, 2024 0 513 Views

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में साली छोटे भाई से शादी करने को तैयार नहीं हुई तो जीजा ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सदर बाजार थाने के लाला तेली बजरिया क्षेत्र में हुई इस बारदात से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या से पहले घर में घुसकर उसने हाथापाई की थी।

शाहजहांपुर के लाला तेली बजरिया निवासी निकिता बीएससी और बीएड पास थी। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। जबकि, आरोपी अंशुल (35) कचहरी में वकील का मुंशी है। वह निकिता की शादी अपने छोटे भाई से कराना चाहता था, लेकिन निकिता इसके लिए राजी नहीं हुई।

घटनास्थल से चाकू बरामद

शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस ने मौका मुआयना कर पड़ोसियों से पूछताछ की है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। साथ ही युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसपी राजेश एस. ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।

5 साल पहले हुई थी आरोपी की शादी

पुलिस ने बताया, निकिता तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन सलोनी शादीशुदा है। 5 साल पहले आरोपी अंशुल और वर्तिका से शादी हुई थी। उनकी अभी कोई संतान नहीं हैं। इसे लेकर पत्नी से विवाद होता रहता है। निकिता के पिता सुरेश बाबू सक्सेना की मौत हो चुकी है। छोटा भाई अंकुर आईटीआई में हेड क्लर्क है। घटना के समय वह ड्यूटी पर था।

सब्जी लेने गई थी मां

निकिता ने मां ने पुलिस को बताया कि सुबह वह सब्जी लेने बाजार गई थी, तभी अंशुल घर पहुंचा और निकिता से कहने लगा, मेरे भाई से शादी नहीं करेगी तो तेरा काम तमाम कर दूंगा। इसके बाद चाकू निकाला और एक के बाद एक कई वार किए। चीख-पुकार सुन मैं बेटी को बचाने दौड़ीं तो आरोपी उन्हें भी मारने दौड़ा। मैं किसी तरह जान बचाकर भागी।