October 25, 2026
Breaking News

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी।

By on August 11, 2021 0 607 Views

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जना के साथ बौछारें व कहीं-कहीं तीव्र बौछारें होने की संभावनाएं हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान आकाक्षा जताई है मुताबिक 14 अगस्त तक मौसम विभाग ने जनपद स्तरीय मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक 12-13 और 14 अगस्त को भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 12-13 और 14 अगस्त को राज्य में यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है, कि उत्तराखंड के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने वह तीव्र बौछारें होने की भी मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी किया गया है।