Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ज्योतिबा फुले स्कूल के बच्चों ने देखी अंतराष्ट्रीय स्तर की बाल फिल्में ।

ज्योतिबा फुले स्कूल के बच्चों ने देखी अंतराष्ट्रीय स्तर की बाल फिल्में ।

By on February 21, 2022 0 223 Views

रामनगर। रचनात्मक शिक्षक मण्डल उत्तराखण्ड की पहल पर सामाजिक,आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों के लिए पुछड़ी में खुले ज्योतिबा फुले स्कूल के बच्चों ने अंतराष्ट्रीय स्तर की बाल फिल्में देखीं।कार्यक्रम की शुरुआत जावेद अख्तर द्वारा लिखित गीत हिप हिप हुर्रे से हुई।उसके बाद कार्यक्रम संयोजक नवेन्दु मठपाल ने बच्चों को फिल्मों के बारे में प्रारम्भिक जानकारी दी।कैसे बहुत कम खर्च पर देश दुनिया की बेहतरीन फिल्मों का निर्माण हुआ है यह समझाया।फिर बच्चों ने जाने माने कैनेडियन फिल्मकार नॉर्मन मैक्लरन की दो फिल्में ,अ चेयरी टेल व नेबर देखी।
चैरी टेल एक 1957 की कैनेडियन स्टॉप-मोशन पिक्सुलेशन शॉर्ट फिल्म है, जिसका निर्देशन नॉर्मन मैकलारेन और क्लाउड जुत्र ने किया है, जिसमें जुकोरा एक अनकॉपरेटिव चेयर के साथ हैं। फिल्म में हास्य रूप से रवि शंकर और चतुर के संगीत सेट के साथ कुर्सी पर बैठने के प्रयासों को चित्रित किया गया है।फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे शुरू में फ़िल्म जुकोरा को काफी प्रयाशों के बाद भी कुर्सी में बैठने नही देती पर जब फ़िल्म का नायक जुकोरा कुर्सी के आगे नतमस्तक हो जाता है तो वह उसको बैठने देती है।यह फ़िल्म ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित हुई थी।जावेद अख्तर के गीतमाला हिप हिप हुर्रे में देश की सभी प्रकार की विविधताओं को बहुत ही शानदार तरीके से दर्शाया गया है
नॉर्मन मैक्लरन द्वारा ही 1952 में निर्देशित 12 मिनट की फ़िल्म को युद्ध विरोधी फ़िल्म के बतौर ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया।इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे दो पड़ोसी एक फूल किसकी ओर पैदा हुआ है को लेकर लड़ पड़ते हैं और लड़ते लड़ते एक दूसरे की जान ले लेते हैं।इस दौरान ग्राम प्रधान मो ताहिर,अंजलि रावत,सुमित कुमार,अरसी,कशिश,
आरजू,प्रदीप कुमार,आरिश समेत बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।