October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • 10वें दिन पहली बार सुरंग में पहुंचा कैमरा, श्रमिकों के चेहरे पर दिखी खुशी, सीएम धामी ने शेयर की Video,देखें…

10वें दिन पहली बार सुरंग में पहुंचा कैमरा, श्रमिकों के चेहरे पर दिखी खुशी, सीएम धामी ने शेयर की Video,देखें…

By on November 21, 2023 0 1042 Views

उत्तरकाशी : दिवाली के दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 10वें दिन भी जारी है। मंगलवार का दिन मजदूरों के लिए एक और राहत लेकर आया। दिल्ली से एंडोस्कोपिक कैमरे मंगाए गए थे जिन्हें आज मंगलवार को पाइप से भीतर पहुंचाया गया। इस दौरान कैमरे से टनल के भीतर फंसे हुए सभी 41 मजदूर दिखाई दिए। सभी सुरक्षित हैं।

वहीं, जब कैमरा अंदर भेजकर मजदूरों से संवाद किया गया तो हो नहीं पाया, लेकिन साफ देखा जा सकता है कि टीम की आवाज सुनकर दसवें दिन श्रमिकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। अब उनमें भी उम्मीद जग गई है कि उन्हें जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।

राज्य से लेकर केंद्र तक के कई संगठन एक साथ रेस्क्यू में जुट गए हैं। सोमवार को मजदूरों की स्थिति देखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, पर अंदर धूल होने से तस्वीरें साफ नहीं आ पाईं थीं।