September 11, 2026
Breaking News

धामी कैबिनेट मे 4 मंत्री कांग्रेस गोत्र के……..

By on March 24, 2022 0 206 Views

देहरादून: इस बार की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कांग्रेस गोत्र के मंत्रियों का भी दबदबा है। कुल आठ मंत्रियों में से चार मंत्री कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं। जबकि 2017 की भाजपा सरकार में कांग्रेस पृष्ठभूमि के मंत्रियों की संख्या पांच थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के बाद शपथ लेने वालों में सबसे पहले नंबर दो मंत्री सतपाल महाराज भी कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं।

तिवारी कांग्रेस के कोटे से वे पूर्व में केंद्रीय वित्त राज्य और रेल राज्य मंत्री रह चुके हैं। राज्य गठन के बाद एनडी तिवारी सरकार में वे बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 की त्रिवेंद्र सरकार में वे पर्यटन मंत्री रहे। इसके अलावा धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा भी कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं।

हालांकि सौरभ बहुगुणा कांग्रेस में सक्रिय तो नहीं रहे। लेकिन उनके पिता विजय बहुगुणा कांग्रेस में रहते हुए 2012 में मुख्यमंत्री बने। एनडी तिवारी सरकार में वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे। 2016 में वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। 2017 में कांग्रेस पृष्ठभूमि के सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य मंत्री रहे।

कांग्रेस पृष्ठभूमि के मंत्री

रेखा आर्य

सतपाल महाराज

सुबोध उनियाल

सौरभ बहुगुणा