October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • तालाब में मछली पकड़ रहे थे मछुआरे, रुपयों से भरा थैला लगा हाथ, फैल गई बात, जानें फिर क्या हुआ ?

तालाब में मछली पकड़ रहे थे मछुआरे, रुपयों से भरा थैला लगा हाथ, फैल गई बात, जानें फिर क्या हुआ ?

By on October 12, 2023 0 772 Views

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तालाब में मछली पकड़ रहे तीन मछुआरों को मछली की जगह 500 के नोटों से भरा थैला हाथ लगा. मामला मझोला थाना के ढक्का इलाके का है. मछुआरों ने पैसों का थैला पुलिस को सौंप दिया है.

थैला घर ले गए थे मछुआरे

दरअसल, मझोला थाना क्षेत्र के ढक्का में तालाब पर कुछ लोग मछलियां पकड़ने जाते हैं. रोजमर्रा की तरह उस दिन भी यह लोग मछलियां पकड़ रहे थे तभी मछली पकड़ रहे एक व्यक्ति जिनका बेटा पुलिस में है, को तालाब में घास पर एक थैली नजर आई जिसमें 500 के नोट भरे थे.

आपाधापी में एक नाबालिग लड़के सहित तीन लोग यह रुपये लेकर घर चले गए. तालाब पर मौजूद अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी हुई और चर्चाएं दूर तक होने लगी. अगले दिन सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर इन लोगों के द्वारा नोट पुलिस को सौंप दिए गए.

थैले में निकली कटी-फटी नोट

पुलिस के मुताबिक इन लोगों के द्वारा दिए गए रुपये नहीं कतरन है. कटी फटी और जली हुई. इन तीनों लोगों ने बताया ये रकम 5 से 6 लाख के करीब थी, लेकिन क्षेत्र में चर्चा 10 से 20 लाख तक की हो रही है. एसपी सिटी मुरादाबाद अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तालाब में मछली पकड़ रहे कुछ लोगों को एक प्लास्टिक की थैली में कुछ नोट मिले थे जिसमें कुछ को दीमक लगी हुई थी और कुछ जले कटे हुए थे.

उन्होंने कहा कि ये नोट वहां कहां से और कैसे आए और किसने वहां ये फेंके हैं इसकी जांच की जा रही है. नोट गिने जाने की हालत में नहीं हैं, लेकिन उन्हें देखकर लग रहा है कि एक या डेढ़ लाख रुपये होंगे. किन परिस्थितियों में ये वहां पर आए इस सब की जांच की जा रही है.