October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ ।

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ ।

By on December 29, 2022 0 233 Views

कालाढूंगी तहसील के न्याय पंचायत बैलपडाव में पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक द्वारा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बैलपडाव के एक निजी विद्यालय में किया गया ।जिसमें डॉ सुशीला तिवारी हल्द्वानी के चिकित्सकों द्वारा न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की जांच की गई ।
बृहद स्वास्थ शिविर में फिजीशियन ,नेत्र रोग चिकित्सक ,हड्डी रोग चिकित्सक ,बाल रोग चिकित्सक, महिला रोग विशेषज्ञ के अलावा महिलाओं में बढ़ते स्तर कैंसर से संबंधित बीमारी के लिए मोनोग्राफी वैन द्वारा महिलाओं का परीक्षण किया गया ।
वही पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने बताया कि इस तरह के बहुद्देशीय शिविर लगाने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी स्वास्थ्य के प्रति सजग जा मिलने में मदद मिलती है वही नेत्र रोगियों को परीक्षण के उपरांत निशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे ।
बहुद्देशीय शिविर में रक्तदान महादान का भी आयोजन किया गया । जिसमें आईआरबी कमांडेंट बैलपड़ाव सुखबीर सिंह द्वारा रक्तदान सर्वप्रथम किया गया ।। सुखवीर सिंह आईआरबी कमांडेंट बैलपडाव वही किसान नेता भगवन सिंह रौतेला ने शिविर से प्रभावित होकर खुले मंच से अपने स्वरगेवास के ऊपर अपनी आंखों को दान करने जाने की खुले मंच घोषना की शिविर का लगभाग 800 लोगो ने लाभ उठाया