October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पत्नी ने पति की कॉलेज के गेट के बाहर जमकर कर दी धुनाई, लोगों में मची अफरा-तफरी

पत्नी ने पति की कॉलेज के गेट के बाहर जमकर कर दी धुनाई, लोगों में मची अफरा-तफरी

By on October 7, 2023 0 916 Views

पंतनगर में एक पत्नी ने अपने पति की कॉलेज के गेट के सामने जमकर धुनाई कर दी। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एक कॉलेज के गेट पर अचानक हुई मारपीट से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पत्नी ने पति की कर दी धुनाई

उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कॉलेज के गेट के बाहर जमकर धुनाई कर दी। कॉलेज के गेट के बाहर अचानक हुई इस मारपीट से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

कॉलेज के गेट के बाहर आते ही कर दी धुनाई

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एक कॉलेज के गेट से एक आदमी बाहर निकल रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने उस पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। बताया जा रहा है कि जिसकी पिटाई हुई वो बलिया (यूपी) निवासी कॉलेज का ही कर्मचारी है।

पति-पत्नी के बीच में चल रहा था विवाद

मिला जानकारी के मुताबिक बलिया निवासी करमचारी का पत्नी और बच्चों के साथ काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद पत्नी द्वारा कोर्ट में भरण-पोषण का केस किया गया था।

पत्नी और बच्चों ने आरोप लगाया है कि कोर्ट में व्यक्ति के खिलाफ 6.5 लाख रुपये का वसूली वारंट जारी कर उसे पंतनगर थाने को तामील कराने के लिए भेजा गया था। लेकिन सएसपी और राज्यपाल से शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुस्से में आकर उसने पति की पिटाई कर दी।