Breaking News

शिव की महिमा सुन भक्त झूमे

By on January 28, 2024 0 653 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी के चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर चांदनी चौक में चल रहे शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ रही। कथा वक्ता आचार्य प्रवीण कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को शिव महापुराण की कथा सुनाई। भगवान शिव की महिमा के बारे में बताया। शिव की महिमा सुन भक्त झूम उठे। इससे पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। समाजसेवी दीपक बनौला ने बताया कि 5 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ शिव महापुराण कथा का समापन होगा।