September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार भी ओलंपिक का हिस्सा बनेंगे

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार भी ओलंपिक का हिस्सा बनेंगे

By on July 17, 2021 0 444 Views

रुद्रपुर। टोक्यो ओलंपिक के लिए रुद्रपुर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार भी ओलंपिक का हिस्सा बनेंगे। अब तक 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 7 स्वर्ण और चार रजत और 8 कांस्य पदक जीत चुके मनोज सरकार जल्द टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होंगे।
शुक्रवार की देर शाम को जैसे ही बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से मनोज को टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने का पत्र मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। मनोज टोक्यो ओलंपिक में पैरा बैडमिंटन की एस एल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे। रुद्रपुर के इंदिरा बंगाली कॉलोनी में रहने वाले मनोज सरकार टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई की रेस में थे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मनोज सरकार शुरू से ही वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक में चल रहे थे ऐसे में उनकी टोक्यो ओलंपिक में एंट्री तय मानी जा रही थी। मनोज का सपना टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक लाने का है।