ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी-रामनगर में चोरी की 03 मोटरसाइकिलो के साथ 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नैनीताल। जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए डॉ0 मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत रामनगर और हल्द्वानी में ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए विभिन्न थाना हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, चोरगलिया में बड़ी सफलता प्राप्त की है।
रामनगर में चोरी की 04 बाइक बरामद की गई । हल्द्वानी में दो अलग-अलग वाहन चोरी की घटनाओं के में विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा मंडी बाईपास जंगल क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया इनके पास से TVS स्पोर्ट (UK04H 0948), हीरो स्प्लेंडर (UK04Z 8184) बरामद की गईं।
उक्त प्रकरण में *धारा 317(2), 3(1) BNS* की बढ़ोतरी की गई है। थाना चोरगलिया पुलिस द्वारा एक वारण्टी गुलाम रसूल उर्फ निक्का को संबंधित वाद संख्या 1927/2025 धारा 26 वन अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।
लालकुआं पुलिस की कार्यवाही, 02 वारण्टी अभियुक्तों राजा परिहार कमल सिंह धरियाल को संबंधित वाद संख्या 1922/2021 धारा 279/323/504/506 भादवि में गिरफ्तार किया गया है।

