November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, आज सभी जिलों में होगी बारिश

उत्तराखंड में अगले तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, आज सभी जिलों में होगी बारिश

By on July 11, 2024 0 690 Views

देहरादून: उत्तराखंड वासी आज सावधान रहें. मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे उत्तराखंड में बारिश होगी. 8 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. 8 जिलों में अधिकांश जगहों पर बारिश का अनुमान लगाया गया है.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश का यही पैटर्न रहने वाला है. यानी अगले तीन दिन उत्तराखंड में बादल बरसते रहेंगे. इस दौरान तेज आवाज में बादलों की गर्जना होगी. कई जगह बिजली भी चमकेगी. इस दौरान राज्य के 11 जिलों में बारिश तीव्र से अति तीव्र होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. हरिद्वार जिले में बादलों की गर्जना के साथ बिजली चमकेगी.

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में ज्यादातर जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा बाकी आठ जिलों में अनेक जगह बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.\मौसम विभाग ने भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील स्थानों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है. चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से खड़ी ढलानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए यात्रा करने को कहा है. नदी, नालों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है. लोगों से मौसम के हर अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है, जिससे उनकी यात्रा सुगम हो. किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में कटी फसल को सूखी जगह पर सुरक्षित रख लें.