September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • प्रधानमंत्री मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे अनेक कार्यक्रम का अयोजन किया।

प्रधानमंत्री मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे अनेक कार्यक्रम का अयोजन किया।

By on September 18, 2021 0 333 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में उनका जन्मदिन मनाया इस दौरान अनेक कार्यक्रम किए गए। शुक्रवार को सेवा व समर्पण के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला नैनीताल के विभिन्न मंडलों में फल वितरण ,वैक्सीनेशन सेंटर ,पौधारोपण , मिष्ठान वितरण, मास्क वितरण जैसे विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इस दौरान हल्द्वानी में हाजी महबूब अली जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल,व कालाढुंगी में प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा,व मण्डल अध्य्क्ष तस्लीम कुरैसी के नेतृत्व में कार्यक्रम किए गए वही अन्य मण्डलों में भी कार्यक्रम किए गए।