October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र

फरवरी के अंतिम हफ्ते में आ सकता है प्रदेश का बजट, गैरसैंण में होगा सत्र

By on February 2, 2024 0 541 Views

देहरादून: धामी सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में ला सकती है। बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में करने की पूरी संभावना है। इधर, वित्त विभाग ने बजट बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।

फरवरी माह के दूसरे हफ्ते में बजट को फाइनल टच दे दिया जाएगा। बता दें कि बजट को जनाकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल हितधारकों के सुझाव भी ले चुके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उन्होंने हितधारकों के साथ बैठक की थी।

इसके साथ अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन और सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर प्रदेश सरकार के सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के अनुमान प्राप्त कर चुके हैं। इन पर कई दौर की समीक्षा बैठकें भी हो चुकी हैं। महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्यमियों पर फोकस माना जा रहा कि धामी सरकार का बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्यमियों को पर केंद्रित होगा।

नए शहरों को विकसित करने के साथ सरकार ऐसी योजनाओं के लिए बजटीय प्रावधान बढ़ा सकती है, जिनसे महिलाओं के स्वरोजगार और उनकी आजीविका साधन से बढ़ाने में मदद मिले। इसके अलावा युवाओं के लिए कौशल एवं तकनीकी विकास पर फोकस होगा।

मोटा अनाज, पॉलीहाउस, एप्पल मिशन के जरिये सरकार किसानों के लिए भी बजटीय प्रावधान बढ़ाएगी। उद्यमियों को निवेश के लिए प्रेरित करने और उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में बजट में प्रावधान हो सकते हैं।

आर्थिक सर्वेक्षण भी हो रहा तैयार

बजट से पूर्व सरकार आर्थिक सर्वेक्षण के जरिये अपनी सरकार की उपलब्धियों और आर्थिक प्रगति की तस्वीर भी बयान करेगी। नियोजन विभाग का अर्थ एवं संख्या निदेशालय आर्थिक सर्वेक्षण तैयार कर रहा है।