September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मुर्गी घर ने घर मे घुसकर जूठा किया खाना, पति-पत्नी ने खा लिया जहर, पढ़िये पूरी खबर…

मुर्गी घर ने घर मे घुसकर जूठा किया खाना, पति-पत्नी ने खा लिया जहर, पढ़िये पूरी खबर…

By on April 6, 2022 0 217 Views

छिंदवाड़ा /म0प्र0: झिरलिंगा गांव में मुर्गी और देवरानी-जेठानी से जुड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मुर्गी के खाना जूठा कर देने पर देवर-देवरानी और जेठ-जेठानी में जमकर विवाद हो गया. दोनों परिवार आपस में झगड़ने लगे. झगड़ा इतना बढ़ गया कि देवरानी और देवर ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. अब दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज जारी है. इस मामले में अब दोनों परिवार के लोगों का पुलिस बयान ले रही है और मामला पारिवारिक विवाद का बता रही है. फिलहाल दोनों के स्वस्थ्य होने का इंतजार किया जा रही है ताकि कार्रवाई आगे बढ़ सके.

जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश : घटना रविवार की है. यहां जेठानी की मुर्गी ने देवरानी के घर का खाना जूठा कर दिया. जिसके बाद दोनों पक्ष में विवाद होने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि देवरानी-जेठानी एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगी. गुस्से में आकर देवरानी और देवर ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की.

जिला अस्पताल में भर्ती : सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच में पुरानी रंजिश है. आपसी विवाद होने के कारण झगड़ा हुआ है. विनोद गिरी और उसकी पत्नी कमला गिरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बयान में सामने आया कि कमला का विवाद जेठ जेठानी से चल रहा था. विवाद के चलते कमला और विनोद अलग रह रहे थे.

रविवार को सुबह कमला ने खाना बनाया था इस दौरान जेठ जेठानी की मुर्गी उनके घर में घुस गई और खाना चुग लिया. इस बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद दंपती ने जहर का सेवन कर लिया. अस्पताल में इलाज जारी है. दोनों की हालत सामान्य है.