October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • जंगलों मेंआग लगाने वाले तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

जंगलों मेंआग लगाने वाले तीन लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

By on April 28, 2024 0 757 Views

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से वन संपदा के साथ ही जंगली जानवरों और पक्षियों के रैन बसेरे उजड़ रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जंगलों में धधकती आग इतनी तेजी से फैल रही है कि रिहायशी इलाकों तक आ इलाके भी इसकी चपेट आने लगे हैं । वन विभाग समेत अन्य प्रशासनिक विभाग आग बुझाने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने आग लगाने वाले तीन लोगों को अरेस्ट किया है।

प्रदेश में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जंगल धधक रहे हैं। कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आ रहीं हैं। जंगलों में आग लगने के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। करोड़ों की वन संपदा जलकर खाक हो गई है। जंगली जानवरों और पक्षियों के रैन बसेरे उजड़ गए हैं। आग के धुएं के कारण जनता का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है।

रुद्रप्रयाग में वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को रंगे हाथ जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा है। तीनों को पुलिस के हवाले कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान नरेश भट्ट पुत्र मोलाराम भट्टन निवासी तडियाल गांव, हेमंत सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी डंगवाल गांव और भगवती लाल पुत्र चंदरू लाल निवासी डंगवाल गांव को गिरफ्तार किया है।

नरेश ने पूछताछ में बताया कि बकरियों के लिए नई घास उगे इसके लिए उसने जंगल में आग लगाई। अब आरोपी नरेश को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं वैन विभाग ने हेमंत सिंह और भगवती को जंगल में आग लगाते हुए मौके पर ही पकड़कर जेल दिया है।

तीन लोगों की गिरफ़्तारी के साथ ही रुद्रप्रयाग में 19 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इसके साथ ही नैनीताल के हल्द्वानी में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन ने इसके जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए प्रभाग स्तर पर वनाग्नि सुरक्षा दल गठित किया है।