October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • खुद को पार्वती मान महादेव से शादी करने की जिद कर कैलाश में तप पर बैठी महिला

खुद को पार्वती मान महादेव से शादी करने की जिद कर कैलाश में तप पर बैठी महिला

By on June 4, 2022 0 209 Views

लखनऊ: राजधानी की एक महिला खुद को पार्वती मान महादेव से शादी करने की जिद के साथ कैलश में तप कर रही है. अब चीन सरकार उसे वापस भेजने के लिए मान मनौव्वल कर रही है. अलीगंज की रहने वाली हरविंदर कौर करीब एक महीने पहले अपनी मां के साथ उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित गुंजी गयी थी, वहां से वह कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकली थी. पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष चौहान ने ईटीवी भारत को बताया कि उन्हें इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने सूचना दी थी कि चीनी सरकार की तरफ से बताया गया है कि एक महिला जो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर आई थी अब वो वापस नही जा रही है जबकि उसका एक माह की वीजा अवधि खत्म हो चुकी है. डीएम पिथौरागढ़ ने बताया कि ITBP का पत्र मिलते ही उन्होंने धारचूला एसडीएम नंदन को महिला हरविंदर कौर को वापस भारत लाने की जिम्मेदारी दी है.

धारचुला एसडीएम नंदन ने ईटीवी भारत को बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक हरविंदर कौर नाम की महिला खुद को पार्वती बता रही है और शंकर भगवान से शादी करने की जिद लेकर साधना में बैठ गयी है. उन्होंने बताया कि धारचूला से एक प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस व डॉक्टर की टीम भेजी गई है. कोशिश की जाएगी कि उन्हें किसी तरह वापस लाया जा सके.