September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पत्नी पर हक़ ने करा दिया राजधानी देहारादून मे डबल मर्डर ! पढ़िये पूरी खबर…

पत्नी पर हक़ ने करा दिया राजधानी देहारादून मे डबल मर्डर ! पढ़िये पूरी खबर…

By on February 19, 2022 0 308 Views

देहरादून: पटेलनगर डबल मर्डर की घटना सामने आई है। तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गईं। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया।

सपना से शादी को लेकर हुई लड़ाई

सीओ पाटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे। बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। लड़ाई थी कि सपना ने उनसे शादी की है।

शुक्रवार रात को हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हरिद्वारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।