October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पीएम के बयान पर हरदा ने दिया जवाब, कांग्रेस ने कभी गंगा को नहर नहीं कहा

पीएम के बयान पर हरदा ने दिया जवाब, कांग्रेस ने कभी गंगा को नहर नहीं कहा

By on April 12, 2024 0 641 Views

ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने गंगा को नहर कहती है। इस पर पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि है कांग्रेस ने कभी हरकी पैड़ी पर गंगा को नहर नहीं कहा। कांग्रेस का हर की पैड़ी के साथ पुराना इतिहास है।

पीएम मोदी के बयान पर जवाब देते हुए हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गंगा को नहर नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि गंगा से कांग्रेस का आज का नहीं बहुत पुराना नाता है। कांग्रेस के नेता पंडित मदन मोहन मालवीय से लेकर राजीव गांधी तक सभी लोग हरकी पैड़ी के साथ जुड़े रहे हैं।

हरदा ने कहा कि गंगा के घाटों का सारा सौंदर्यीकरण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी कॉरिडोर के नाम से व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप भी भाजपा सरकार पर लगाया है। उनका कहना है कि कांग्रेस के कार्यकाल में हुए गंगा घाटों पर निर्माण कार्य आज तक चल रहे हैं।

हरीश रावत ने टिबड़ी में रोड शो के दौरान कहा कि कांग्रेस ने गंगा को कभी नहर नहीं कहा लेकिन हरिद्वार को बचाने के लिए उन्होंने इतना जरूर कहा कि हरकी पैड़ी से बहने वाली धारा, गंगा नदी है और वो नहर के फॉर्म में है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि हरिद्वार टूट जाए। इसलिए ही भाजपा गंगाजी को जो भी कहे लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गंगा को नदी ही माना है।