October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • बढ़ेंगे जमीनों के सर्किल रेट, उत्तराखंड में 20% तक महंगी हो सकती है प्रॉपर्टी

बढ़ेंगे जमीनों के सर्किल रेट, उत्तराखंड में 20% तक महंगी हो सकती है प्रॉपर्टी

By on October 18, 2024 0 917 Views

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही जमीनों की कीमत में 15 से 20 प्रतिशत तक औसत वृद्धि होने की सम्भावना है।

धामी सरकार अब जमीन के नए सर्किल रेट लागू करने की तैयारी कर रही है। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों के अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों को और भी अधिक तर्कसंगत बनाने के निर्देश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड सरकार द्वारा आने वाले अगले 15 दिनों के भीतर सर्किल रेट के संशोधन प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना काल की वजह से लगभग तीन सालों तक जमीन की कीमत में वृद्धि नहीं की गई थी। कोरोना काल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने तीन सालों का आकलन करते हुए उत्तराखंड के प्रॉपर्टी के रेट में औसतन 33.5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इन दिनों जानकारी मिल रही है कि राज्य सरकार एक बार फिर से उत्तराखंड में जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी करने जा रही है।

उत्तराखंड सरकार इस बार जमीनों के सर्किल रेट में कितने प्रतिशत बढ़ोतरी करेगी, इसकी अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हैं। लेकिन हल्की-हल्की जो ख़बरें फ़ैल रही हैं उनके अनुसार इस बार राज्य में जमीनों की कीमत में 15 से 20 प्रतिशत तक औसत बढ़ोतरी होने की संभावना है।