Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ऋषभ मेहरा के ताइकांडो में इंटरनेशनलगोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र के लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

ऋषभ मेहरा के ताइकांडो में इंटरनेशनलगोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र के लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

By on November 28, 2022 0 219 Views

कालाढूंगी।विकी मेहरा के आवास जीतपुर निगलटिया में उनके पुत्र ऋषभ मेहरा के ताइकांडो में इंटरनेशनलगोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र के लोगों के द्वारा एवं मनोज पाठक पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मनोज पाठक के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए कहा ऋषभ के द्वारा जिस तरह अपनी खेल की प्रतिभा को दिखाते हुए ताइक्वांडो गेम में गोल्ड मेडल हासिल किया पूरे देश के लिए उत्तराखंड प्रदेश के लिए हल्द्वानी क्षेत्र के लिए एवं मेहरा परिवार के लिए गौरव की बात है ।वही लामाचौर क्षेत्र के निवासीयो ने एकत्र होकर एवं जुलूस की शक्ल में ऋषभ मेहरा का ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प मालाओं को पहना कर एवं ऋषभ मेहरा के परिजनों ने आरती उतार कर स्वागत किया इस दौरान रवि कुरिया , नारायण सिंह मेहरा,दीपचंद जोशी ,गौरव मेहरा, संजय ,सुरेश नृत्य एवं सैकड़ों लोगों ने मातृशक्ति सहित सभी लोगों ने उत्साहित होकर भारत माता की जय जयकार के नारे लगाए,मनोज पाठक ने कहा भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से खेल के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करते हुए उन को प्रोत्साहित किया जा रहा है यह खेल जगत के लिए सौभाग्य की बात है।