September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में झोपडी में बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका।

रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में झोपडी में बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका।

By on November 14, 2025 0 70 Views

रामनगर, 13 नवम्बर रामनगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग व्यक्ति का खून से लथपथ शव उसकी झोपड़ी से बरामद हुआ। शव पर गंभीर चोट के निशान पाए जाने से पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण क्षेत्र की है, जहाँ स्थानीय लोगों ने आज सुबह एक झोपड़ी से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने झोपड़ी के भीतर एक वृद्ध व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया। मृतक के सिर पर गहरे घाव के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।