- Home
- कॉर्बेट नेशनल पार्क
- विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन खुला, पर्यटकों ने किए वन्यजीव के दीदार।
विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन खुला, पर्यटकों ने किए वन्यजीव के दीदार।
रामनगर।विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन सोमवार को पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है । बता दें कि ढिकाला जोन बरसात के मौसम के चलते 15 जून को बंद कर दिया जाता है इसके जोन को पर्यटकों के भ्रमण के लिए हर वर्ष 15 नवंबर को खोल दिया जाता है सोमवार को ढिकाला जोन का शुभारंभ धनगढ़ी प्रवेश द्वार पर दीवान सिंह बिष्ट ने किया।पहली पाली में 123 और दूसरी पाली में 155 लोग घूमने गए।भ्रमण के लिए पहुंचे पर्यटक काफी उत्साहित थे जोन के भ्रमण के बाद पर्यटकों ने पार्क के सौंदर्य का जहां एक और भरपूर आनंद लिया तो वही वन्य जीवों के दर्शन होने के बाद पर्यटक काफी उत्साहित दिखे रेंजर जयपाल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को पहली पाली में चार कैंटर वाहनों से 63 पर्यटकों को इस जोन में प्रवेश दिया गया उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बाकी की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई है तो वही पर्यटकों को भी पार्क के नियमों की जानकारी दी गई है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब पर्यटक यहां पर रात्रि विश्राम भी कर सकेंगे।इस दौरान पार्क डिप्टी डायरेक्टर कल्याणी ढिकाला रेंज अधिकारी राजेंद्र सिंह चकरायत विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा ईको टूरिज्म अधिकारी ललित आर्य पंकज मंदोलिया बालम सिंह प्रमोद सत्यवली धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

