September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड: सदन में सवालों का जवाब देते देते बिगड़ गई मंत्री चंदन राम दास की तबियत, मैक्स अस्पताल में किए गए भर्ती

उत्तराखंड: सदन में सवालों का जवाब देते देते बिगड़ गई मंत्री चंदन राम दास की तबियत, मैक्स अस्पताल में किए गए भर्ती

By on June 16, 2022 0 209 Views

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान सरकार कीओर से विधायको के सवालो के जवाब देने के लिए प्रत्येक दिन एक एक मंत्री का दिन निश्चित किया गया है इसी क्रम में आज सदन के दूसरे दिन की कार्रवाई में सवालो का जवाब परिवहन व समाजकल्याण मंत्री चन्दन राम दास को देना था। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अपने विभागो से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे लेकिन जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के द्वारा सदन में हंगामा किया गया इसी बीच अचानक परिवहन मंत्री चंदन राम दास की तबियत बिगड़ गयी ,
विधानसभा प्रशासन द्वारा तत्काल मेडिकल टीम बुलाई गई लेकिन तबीयत बिगड़ती देख विधानसभा में मौजूद चिकित्सकों ने दून मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां रूटीन चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने कार्डियक प्रॉब्लम बताते हुए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मैक्स के लिए रेफर कर दिया ।