Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • दिनदहाड़े एक युवक ने दो लोगो पर चलाई गोली।

दिनदहाड़े एक युवक ने दो लोगो पर चलाई गोली।

By on November 19, 2021 0 695 Views

रामनगर के भवानीगंज क्षेत्र मे उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक युवक ने दो लोगो पर गोली चला दी । बताया जा रहा है की युवकों ने नशे की हालत में काशीपुर से आए सुनार के साथ अभद्रता की इस पर सुनार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल बाहर निकाली इसी बीच छीन झपट में गोली चल गई। गोली चलने से दो युवक घायल हो गए। जिसमे से एक युवक के हाथ मे और दूसरे युवक के कंधे पर गोली लगी है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले यूवक को गिरफ्तार कर लिया है। और उन दोनो युवकों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। लेकिन सवाल यह खड़ा होता हैं की भवानीगंज नहर के किनारे हमेशा शराबियो का जमावड़ा लगा रहता है । जो खुले आम शराब पीते हैं। लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं करती। इसी के चलते आज शराबियो के झगड़े में आपस में गोलियां चल गई।