October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • घर के सामने नशा करने वाले नशड़ियों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ा।

घर के सामने नशा करने वाले नशड़ियों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ा।

By on August 22, 2021 0 719 Views

काशीपुर। नशे में धुत व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। अब साथ मे 4 और हों तो वह लोग किसी की भी बखिया उधेड़ सकते हैं। नशेड़ी को तो समझाना भी कई बार भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ काशीपुर में भी हुआ। आइए पढ़ते हैं यह खबर घर के सामने नशा करने वाले नशड़ियों का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पांच लोगों ने उसके घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये हैं। ढकिया गुलाबो निवासी बंटी पुत्र कृपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के दरवाजे के आगे एक छायादार पेड़ है, जिसके नीचे अक्सर नशेड़ी किस्म के लोग जमघट लगाकर नशा करते हैं और आती-जाती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। विगत 20 अगस्त की शाम को नशा कर रहे लोगों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर झगड़े पर अमादा हो गये लेकिन भीड़ एकत्र होने पर गाली-गलौच करते हुए भाग गये। लेकिन इसके लगभग डेढ घंटे बाद रवि पुत्र लीला, हेमराज पुत्र छोटेलाल, केशव, योगेश, विकास पुत्रगण हेमराज हाथों में लोहे की सरिया व डंडे लेकर बंटी के घर में घुस गये और गाली-गलौच करते हुए उसके भाई प्रमोद कुमार व विनोद कुमार, माता रूपवती पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने धमकाया कि यदि कोई व्यक्ति उनके सामने आया तो जान से मार देंगे।