Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राजकीय पॉलिटेक्निक कालाढूंगी कार्यरत प्रधानाचार्य अखिलेश वर्मा 34 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए।

राजकीय पॉलिटेक्निक कालाढूंगी कार्यरत प्रधानाचार्य अखिलेश वर्मा 34 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए।

By on July 2, 2022 0 260 Views

कालाढूंगी।राजकीय पॉलिटेक्निक कालाढूंगी जिला नैनीताल में विगत 2017 से कार्यरत  प्रधानाचार्य अखिलेश वर्मा अधिवर्षता पूर्ण कर 30 जून 2022 को 34 वर्ष की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए।  वर्मा, इसके पूर्व राजकीय पॉलिटेक्निक नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल, गौचर,  लखनऊ, बाराबंकी, नैनीताल, उपसचिव उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, काशीपुर, थलनदी पौड़ी गढ़वाल में भी रहे। उनके कार्यकाल में ए0आई0सी0टी0ई0 द्वारा इस संस्था को जीरो डेफिशियेंसी प्रमाण पत्र जारी किया गया जिसका अभिप्राय यह होता है कि उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा निदेशालय/शासन/परिषद इस संस्था में नए कोर्स शुरू करने की अनुमति दे सकता है। वर्मा विभिन्न सोशल मीडिया पर राज्य सरकार एवं भारत सरकार की नीतियों का व्यापक प्रचार कर इस संस्था को बुलंदियों पर पहुंचा दिया जहां पर अन्य संस्थाओं में 20 से लेकर 60 डिप्लोमा छात्र ही प्रवेशित हैं, वहीं पर एक छोटी तहसील में स्थापित कालाढूंगी 173 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। साथ ही संस्था वर्मा ने काशीपुर एवं देहरादून में रोजगार मेला के माध्यम से उत्तराखंड के 73 राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र छात्राओं को रोजगार दिलाने में अपनी अहम भूमिका साबित की। वर्मा ने छात्र/छात्राओं के प्रशिक्षण के अतिरिक्त उनका एवं संस्था का बहु विकास किया। प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त कार्यक्रम में संस्था के संकाय सदस्य एवं स्टाफ शभावना पंत आहरण वितरण/समन्वयक (जो अब कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कार्य देखेंगी), उत्तराखंड पॉलिटेक्निक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश बाबू, काशीपुर से ओमपाल, नैनीताल से नवनीत मिश्रा, कालाढुंगी के प्रवक्तागण राकेश पाल, रजत बतरा, प्रवीण शाह, दिवाकर विजेता, आशीष कुमार भरद्वाज, त्रिभुवन नाथ, गरिमा पाटनी,  प्रीति,  हरीश चंद्र पांडेय, योगेश कुमार, स्टाफ गिरीश चंद्र त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता, गोसाईं राम, गंगाराम, दीपक, विमला, जय प्रकाश, हीरा, छात्राएं अमीषा, पल्लवी एवं  स्थानीय स्थानीय गणमान्य लोग तारा दत्त पांडे,  गोपाल बुधलाकोटी, कविता वालिया (सभासद), दीवान सिंह सुरेंद्र सिंह, मनोज कांडपाल, मनोज पांडेय, लाल बहादुर शुक्ल (राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी), स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह मनराल, प्रिंस पांडेय, धन सिंह जैरा, सहजाद, शादिक, नदीम, किशन सिंह बिष्ट (प्राचार्य शिशु मंदिर), जगदीश चंद्र तिवारी (प्राचार्य विद्या मंदिर इंटर कॉलेज), गीता भारद्वाज  एवम कृषक समूह महिलाएं  तथा वर्मा के परिवार से रवि, अंजू, गुंजन, वर्षा, ऋषि, सौम्या, सुमन, ओजस आदि उपस्थित रहे और सभी  ने बड़ी धूमधाम से श्री वर्मा को उनके घर तक ले गए और कालाढूंगी को नही भूलने का वादा लिया।