October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट जारी, इस वेबसाइट पर चेक कर लें अपना नाम

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट जारी, इस वेबसाइट पर चेक कर लें अपना नाम

By on May 23, 2025 0 520 Views

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची अपनी वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी कर दी है। मतदाता इसमें अपने नाम चेक कर सकते हैं।

आयोग के सचिव राहुल गोयल ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे अपने निकटतम विकासखंड या तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर पंचायत मतदाता खोजें पर क्लिक करके देख सकते हैं।

आयोग ने घर-घर सर्वे के बाद 17 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण रह गए थे, उनके लिए एक मार्च से 22 मार्च के बीच समस्त ग्राम पंचायतों (हरिद्वार को छोड़कर) में ग्रामवार बैठक बुलाकर नाम शामिल करने का अभियान चलाया गया।