October 30, 2026
Breaking News

स्मैक के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

By on October 16, 2021 0 280 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन)जनपद भर में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत शनिवार को कालाढुंगी पुलिस ने एक युवक को स्मैक सहित धर दबोचा।जानकारी देते हुए थाना अध्य्क्ष नन्दन सिंह रावत ने बताया कि उनके नेतृत्व में कालाढुंगी पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाए हुए है और क्षेत्र को नशा मुक्त करना उनकी कोसिस है।उसी के चलते शनिवार को उ0नि0 रमेश पंत,कानि0 मनोज जोशी,कानि0 अतीक अहमद के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति आबिद पुत्र शब्बीर निवासी वार्ड नंबर 2 कालाढूंगी उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 5.38 ग्राम स्मैक बरामद कर निगम के पास दिल्ली फार्म तिराहा से गिरफ्तार किया गया उक्त व्यक्ति के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के तहत करवाई की गई है अभियान आगे भी जारी रहेगा।