October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • नंदा गौरा योजना की 1 लाख बेटियों को सीएम धामी की सौगात, ₹358.3 करोड़ धनराशि की ट्रांसफर

नंदा गौरा योजना की 1 लाख बेटियों को सीएम धामी की सौगात, ₹358.3 करोड़ धनराशि की ट्रांसफर

By on March 6, 2024 0 890 Views

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ‘नंदा गौरा’ योजना के तहत एक लाख लाभार्थी बालिकाओं को पीएफएमएस के माध्यम से 358.3 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत कुल 3.58 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की.

सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की नंदा गौरा योजना के अंतर्गत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 1 लाख लाभार्थी बालिकाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 358.3 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की. साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 3.58 करोड़ रुपए की धनराशि भी हस्तांतरित की.

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. वात्सल्य योजना के माध्यम से सरकार निराश्रित बच्चों के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा कि पूर्व में नंदा देवी कन्या योजना के अंतर्गत वर्ष 2008-09 से 2016-17 तक योजना से वंचित रहने वाली 32,361 जन्म वाली बालिकाओं को 15 हजार रुपए की दर से लाभ दिए जाने की घोषणा उनके द्वारा विधानसभा में की गई थी, जिसकी भी पूर्ति आज हुई है.

क्या है योजना

नंदा गौरा’ योजना को ही नंदा देवी कन्या योजना भी कहा जाता है. योजना के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए 50 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराती है. इसके साथ ही सरकार बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये भी देती है.