October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • हुड़दंग करने पर नौ पर्यटक गिरफ्तार, गंदगी करने वाले 41 लोगों के किए चालान

हुड़दंग करने पर नौ पर्यटक गिरफ्तार, गंदगी करने वाले 41 लोगों के किए चालान

By on August 7, 2021 0 325 Views

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर नौ पर्यटकों को पुलिस ने हुड़दंग मचाने पर गिरफ्तार कर लिया। पर्यटकों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। उधर गंगा घाटों में गंदगी करने वाले 41 लोगों के चालान किए गए हैं।
डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के तहत हरकी पैड़ी पुलिस लगातार कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि सभी पर्यटक हुड़दंग कर रहे थे। मना करने पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। पूछताछ में पर्यटकों ने अपना नाम योगेश पुत्र सुरेंद्र निवासी हनुमान नगर चौक थाना मंडी सहारनपुर, अनित सैनी पुत्र नाथीराम निवासी खड़खड़ी देहात सहारनपुर, रवि श्रीवास्तव पुत्र शिव वचन प्रसाद निवासी राजनगर किशनपुरा, पानीपत हरियाणा, मोहित मलिक पुत्र ऋषि पाल निवासी ग्राम कुरमाली बाबरी मुजफ्फरनगर, आशु मलिक पुत्र संजीव मलिक निवासी ग्राम कुरमाली बाबरी मुजफ्फरनगर, राजेश पुत्र सूरजभान निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा, जितेंद्र पुत्र डाली राम निवासी अकोला जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा, देवेंद्र पुत्र धनीराम निवासी अकोला महेंद्रगढ़ हरियाणा और राजीव कुमार पुत्र कैलाश चंद्र निवासी रायपुर अटेरणा मुजफ्फरनगर बताया है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।