September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर गिरिजा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले पर प्रतिबंध

ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर गिरिजा देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले पर प्रतिबंध

By on January 14, 2022 0 263 Views

रामनगर। कोविड-19 विश्वव्यापी महामारी के कारण कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या बढ़ रही है। मकर संक्रान्ति पर्व के दिन गर्जिया मंदिर रामनगर में अत्यधिक संख्या में भक्तो का आवागमन होता हैं।इस परिप्रेक्ष्य में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुये शुक्रवार को मकर संक्रान्ति पर्व के अवसर पर गर्जिया देवी मंदिर रामनगर परिसर में लगने वाले मेले पर स्थानीय प्रशासन द्वारा पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर समिति के सचिव डॉ देवीदत्त दानी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गर्जिया मंदिर में लगने वाले मेले को स्थगित कर दे गया है लोगों से अपील है कि मंदिर परिसर में न जाने की अपील की। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बताया कि शुक्रवार
मकर सक्रांति के दिन श्री गिरजा देवी मंदिर रामनगर के मुख्य द्वार एवं नदी व नदी के किनारे किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगाते हुये परिसर में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों मैं जाने से बचे और सुरक्षित रहे। शासन प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें।उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।