October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • दर्दनाक ! बच्ची को कंधे पर बैठाकर घर जा रहा था शख्स, सामने आते ही बदमाश ने मार दी गोली, सामने आया दिल दहला देने वाला Video

दर्दनाक ! बच्ची को कंधे पर बैठाकर घर जा रहा था शख्स, सामने आते ही बदमाश ने मार दी गोली, सामने आया दिल दहला देने वाला Video

By on August 15, 2023 0 665 Views

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर (Crime News) सामने आई है। यहां एक युवक डेढ़ साल की बेटी को अपने कंधे पर बैठाकर गली से गुजर रहा था। इसी दौरान एक बदमाश ने युवक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही बच्ची और युवक सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। युवक के चाचा की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

तीन साल पहले की कहानी सामने आई

जानकारी के मुताबिक मामला शाहजहांपुर के मोहल्ला बाबूजई इलाके का है। यहां शोएब अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहता है। बताया गया है कि तीन साल पहले शोएब की शादी चांदनी नाम की युवती के साथ हुई थी। शाहजहांपुर के सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि शोएब से पहले चांदनी की शादी तारिक के भाई के साथ तय हुई थी, लेकिन फिर रिश्ता टूट गया था। इसके बाद शोएब से चांदनी की शादी हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इसी बात को लेकर तारिक शोएब से दुश्मनी मानता था। रविवार रात को जब शोएब अपनी बेटी को कंधों पर बैठाकर ले गली से जा रहा था। तो आरोपी सामने आया और शोएब के सिर में गोली मार दी। बच्ची और शोएब दोनों वहीं गिर गए। बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। उधर शोएब को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और फिर दिल्ली के रेफर कर दिया गया है।

आरोपियों की तलाश में टीमें जुटीं

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, शोएब के चाचा की तहरीर पर तीन आरोपियों के खुलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाश जारी है।