October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • यहाँ पुलिसवाला ही बन गया चोर, CCTV फूटेज ने मचवा दिया शोर, सो रहे युवक का मोबाइल किया पार, देखें वायरल वीडियो

यहाँ पुलिसवाला ही बन गया चोर, CCTV फूटेज ने मचवा दिया शोर, सो रहे युवक का मोबाइल किया पार, देखें वायरल वीडियो

By on October 10, 2022 0 336 Views

कानपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी हरकतों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है. कानपुर से यूपी पुलिस के एक जवान का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी दूकान के बाहर सो रहे एक व्यक्ति के जेब से फोन चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का ये वीडियो पूरे पुलिस महकमे की साख पर पलीता लगाने को काफी हो गया है। कानपुर आउटर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के इस वीडियो में एक सिपाही जी फुटपाथ पर सो रहे लड़के के पास रखा फोन चोरी करते हैं, देखते हैं कि वो सो रहा है या नहीं और रवाना हो जाते हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स महाराजपुर थाने में तैनात सिपाही प्रगेश सिंह को नाइट ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन नाइट ड्यूटी कैसे हो रही है सीसीटीवी बता रही है। चोरों से इस साफगोई से चोरी की उम्मीद भले की जा सकती हो, लेकिन पुलिस ही चोर हो जाए तो सोचिए क्या होगा। कानपुर की इस घटना का वीडियो आने के बाद एसपी ने अब इन सज्जन सिपाही जी को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच कराई जा रही है।

 

पुलिसकर्मी द्वारा चोरी करने की बात पर किसी को यकीन न होता अगर घटना CCTV में कैद न हुई होती. खबरों के अनुसार यह घटना महाराजपुर के छतमरा चौराहे की बताई जा रही है. रात में पहरेदारी करने वाले पुलिस के जवान ने सड़क पर सोते हुए एक व्यक्ति का फ़ोन चुरा लिया.इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारीयों ने जब इसकी जांच कराई तो वीडियो में दिख रहे सिपाही की पहचान महाराजपुर थाने में तैनात सिपाही तैपात प्रगेश सिंह के रूप में हुई. उसके साथ एक अन्य होमगार्ड भी वहां मौजूद था.

खबरों के अनुसार जांच में पुलिसकर्मी के दोषी पाए जाने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है. होमगार्ड के खिलाफ भी शिकायत की गई गई है. उसके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की बात कही गई है.