Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • 24 वनग्राम के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे।

24 वनग्राम के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे।

By on September 28, 2021 0 350 Views

रामनगर के आसपास 24 वनग्राम और टोंगिया गांव हैं। जो मूलभूत सुविधाओं से दूर हैं। यह लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलित रहते हैं। यहां भारत बंद की कॉल के दौरान इन्होंने भी जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। सुंदरखाल के यह लोग गांव से करीब 15 किलोमीटर पद यात्रा कर जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। जहां इन्होंने सरकार से जल्द मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की। इस आंदोलन को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि उनकी मांगें नही मानी गई, तो वह आमरण अनशन करेंगे।