October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राखी बिडलान ने गंगोत्री विधानसभा सीट के कई गांवों में किया डोर टू डोर प्रचार,कर्नल कोठियाल के लिए जनता से मांगे वोट

राखी बिडलान ने गंगोत्री विधानसभा सीट के कई गांवों में किया डोर टू डोर प्रचार,कर्नल कोठियाल के लिए जनता से मांगे वोट

By on February 10, 2022 0 248 Views

उत्तरकाशी: दिल्ली की डिप्टी स्पीकर राखी बिडलान  इन दिनों गंगोत्री विधानसभा में डोर टू डोर प्रचार कर रही हैं और कर्नल कोठियाल के पक्ष में वोट की अपील कर रही है । आज राखी बिडलान गंगोत्री विधानसभा की ऊपरीकोट,भारन गांव,निसमोर ,सालड और ग्यानजा पहुंची जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और डोर टू डोर प्रचार किया । उन्होंने आप पार्टी की नीतियां से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है । हमने दिल्ली में जनता से कई वादे किए ,लेकिन उससे ज्यादा काम करके दिखाया । इसलिए जनता ने हमको दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया । आज दिल्ली की जनता कांग्रेस बीजेपी को भूल चुकी है क्योंकि दोनों ने ही बराबरी से दिल्ली की जनता को छलने का काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ही कार्य हम उत्तराखंड में भी करेंगे ,हमारी सरकार यहां की जनता से किए सभी वादों को हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे नेता है जो काम के नाम पर वोट मांगते हैं । वह कहते हैं कि अगर मैंने काम किया है तो मुझे वोट दो और काम नहीं किया है तो वोट मत दो और यही फार्मूला हम उत्तराखंड में भी लागू कर रहे हैं कि ,अगर हमने काम किया हमको आप अगली बार वोट देना और हमने अगर काम नहीं किया तो हमको भविष्य में वोट मत देना।

उन्होंने कहा कि डोर टू डोर के दौरान जनता बदलाव की बयार देखना चाहती है और जनता की आम आदमी पार्टी से कई अपेक्षाएं भी हैं । उन्होंने सभी लोगों से वादा किया कर्नल कोठियाल सभी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे और एक ईमानदार सरकार उत्तराखंड को देंगे ,ताकि उत्तराखंड से भ्रष्टाचार जैसा रोग हमेशा के लिए खत्म हो सके और उत्तराखंड तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सके।