October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मुख्यमंत्री धामी के मैदान में उतरते ही सरकारी मशीनरी हुई सक्रिय

मुख्यमंत्री धामी के मैदान में उतरते ही सरकारी मशीनरी हुई सक्रिय

By on October 20, 2021 0 317 Views

काशीपुर उत्तराखण्ड से गिरीश चंद्र शर्मा की विशेष रिपोर्ट

फिल्म नायक के हीरो की तरह मैदान में दिखे सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी के मैदान में उतरते ही सरकारी मशीनरी हुई सक्रिय

उत्तराखण्ड में भारी बारिश के कारण बाढ़ एवं भूस्खलन की समस्या से आम जन को
सहायता व राहत प्रदान करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए लगातार राहत कार्य किये जा रहे हैं । वे स्वयं आपदा क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहे हैं जिससे की आम लोगो को तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके ।
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पीड़ितों में आशा की किरण भी जगी है , तो वहीं मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तूफानी दौरा, त्वरित फैसले, कड़क मोनिटरिंग से सीएम धामी ने दिखाया अपना कौशल ।
हल्द्वानी में हेलीकॉप्टर द्वारा टेक ऑफ ना कर पाने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थल मार्ग से ही राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण करने नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के दौरे पर रवाना हो गए। उनके इस फैसले से जहां आम जनता में काफी खुशी है वहीं अधिकारी सकते में हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता से अपील की है इस समय घबराने की जरुरत नहीं है सरकार पूर्ण रूप से जनहित व जनसेवा के लिए प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है ।

सीएम धामी के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजू बिष्ट ने जानकारी देकर बताया कि
सीएम धामी ने आम लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष टीम का भी गठन कर दिया है जो लगातार आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आम जन को सुरक्षित स्थान पर ले जाने व राहत पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।