September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उपनल कर्मचारियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, हुई तीखी नोंक झोंक

उपनल कर्मचारियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, हुई तीखी नोंक झोंक

By on November 11, 2024 0 720 Views

प्रदेश के उपनल कर्मचारियों ने आज अपनी मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया. इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सचिवालय से पहले ही रोक दिया.

बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हुआ है. नियमितीकरण न होने के कारण प्रदेशभर के उपनल कर्मचारियों ने सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. सचिवालय कूच के लिए निकले सैकड़ों उपनलकर्मियों को पुलिस ने सचिवालय से पहले सुभाष रोड पर ही रोक दिया. इस दौरान उपनलकर्मियों की पुलिस से झड़प भी हुई. जिसके बाद प्रदर्शनकारी सुभाष रोड पर ही धरने पर बैठ गए.

बता दें अपनी मांगों को लेकर राज्य के उपनल कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. इसके साथ कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलानभी किया है. उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो संगठन से जुड़े 22 हजार कर्मचारी आज से ही हड़ताल पर चले जाएंगे. राज्य निगम कर्मचारी महासंघ और हाईड्रो इलेक्टि्रक इंपलाइज यूनियन ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है.