October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, टर्मिनल को कराया गया खाली

देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, टर्मिनल को कराया गया खाली

By on December 9, 2024 0 397 Views

देहरादून।राजधानी देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद टर्मिनल को खाली करवा दिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों को बैरियर के पास ही रोक दिया गया है।

देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद टर्मिनल को खाली करवाया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर मौजूद सभी एयरपोर्ट कर्मी और एयरलाइंस कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। यात्रियों को भी बाहर कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट टर्मिनल को चारों ओर से घेर लिया है।

एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और इसकी जांच में जुट गई हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों, वाहनों और सभी चालकों को एयरपोर्ट टोल बेरियर के पास रोका गया है। बता दें कि इस से पहले भी कई बार देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि आज से पहले कभी भी टर्मिनल को खाली नहीं कराया गया।