Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नही चुराता सोना, चांदी, पैसे या पर्स, ये लड़का चुराता है महिलाओं के अंतर्वस्त्र, VIDEO हुई है CCTV में कैद, आप भी देख लीजिए…

नही चुराता सोना, चांदी, पैसे या पर्स, ये लड़का चुराता है महिलाओं के अंतर्वस्त्र, VIDEO हुई है CCTV में कैद, आप भी देख लीजिए…

By on September 6, 2022 0 362 Views

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अंडरगारमेंट्स चोर ने जीना हराम किया हुआ है। ये चोर आधी रात को छत या पाइप की मदद से घर में एंट्री करता है और बाहर रस्सियों या तारों पर सूखने के लिए लटके अंडरगारमेंट्स चुरा लेता है। इन दिनों ऐसे कई मामले लगातार ग्वालियर में सामने आ रहे हैं। लोग शर्मिंदगी या सबूतों के अभाव में पुलिस के पास भी नहीं जा रहे थे।

ग्वालियर में अंडरगारमेंट्स चोर से परेशान महिलाएं 

हालांकि जब चोर सीसीटीवी में कैद हो गया तो एक परिवार ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक शहर के गोसपुरा इलाके के एक घर में आधी रात को चोर घुसे और कुर्ते की जेब में रखे 500 रुपए चुराने के साथ महिला के अंडरगारमेंट्स भी चुरा ले गए।

वहीं मकान मालिक ने सुबह घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो देखा कि उसमें एक लड़का घर में घुसता नजर आया। कुछ देर बाद वह अंडरगारमेंट्स लिए नजर आया। ग्वालियर के इस मोहल्ले के लोग इस चोर से बहुत परेशान हैं। चोर सुखाने के लिए रखे अंडरगारमेंट्स को आंगन, बालकनी या छत से लेकर चला जाता है।

 

हालांकि महिलाएं चोरी की शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचती हैं। इसके दो कारण हैं- एक तो उन्हें अंडरगारमेंट्स की चोरी की शिकायत दर्ज कराने में शर्म आती है। दूसरा ये है कि ये रिपोर्ट करने के लिए एक महंगी चीज नहीं है। बीती रात चोर व्यापारी भगत सिंह के घर में घुस गया। चोर ने उसकी पत्नी के अंडरगारमेंट्स और 500 रुपए चुरा लिए।

 

 

पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने का किया दावा

सुबह जब व्यापारी उठा तो उसे अंडरगारमेंट्स चोरी का शक हुआ। इसके बाद पीड़ित परिवार ने ग्वालियर थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान आकाश वर्मा के नाम से इलाके में रहने वाले स्थानीय निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा है कि वे जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे।