October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किस अफसर को क्या जिम्मेदारी मिली?

उत्तराखंड में पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किस अफसर को क्या जिम्मेदारी मिली?

By on March 5, 2025 0 310 Views

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. प्रदेश के पांच आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है. आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है. मुकेश कुमार पर फिलहाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक पी एंड एम, पुलिस अधीक्षक एससीआरबी और सीसीटीएनएस की जिम्मेदार थी.

वहीं, आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार के अलावा धीरेंद्र सिंह गुंज्याल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध और कानून व्यवस्था बनाया गया है. वर्तमान में धीरेंद्र सिंह गुंज्याल सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

  • आईपीएस अधिकारीरचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड बनाया गया है.
  • जितेंद्र मेहराको पुलिस अधीक्षक अपराध (क्राइम) और यातायात (ट्रैफिक) बनाया गया है. जितेंद्र मेहरा अभीतक हरिद्वार में उप पुलिस अधीक्षक क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
  • निहारिका तोमरको उधम सिंह नगर जिले का नया पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात बनाया गया है. वर्तमान में निहारिका तोमर उधम सिंह नगर में ही उप पुलिस अधीक्षक क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं.

बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड में स्टेट पुलिस सर्विस से भारतीय पुलिस सेवा कैडर में प्रमोशन को लेकर सहमति दी है. इस तरह उत्तराखंड में राज्य पुलिस सेवा के एक अधिकारी को भारतीय पुलिस सेवा कैडर में प्रमोट होने का मौका मिलने जा रहा है. साल 2005 बैच के अभी कई PPC अफसर IPS में प्रमोट होने का इंतजार कर रहे हैं.