September 14, 2026
Breaking News

अंजली हत्याकांड के आरोपी ने भी तोड़ा दम

By on August 20, 2021 0 369 Views

सोमेश्वर में युवती की हत्या करने वाले युवक की भी मौत हो गई है। युवती की हत्या के बाद उसने भी जहर पी लिया था। पुलिस द्वारा उसे कौसानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि गत गुरुवार को सोमेश्वर गांधी आश्रम के पास हरीश सिंह बोरा के मकान के तीसरे माले में उसकी 20 वर्षीय पुत्री की चाकू से गोद हत्या कर दी गई थी। सोमेश्वर के ढौनीगाढ़ निवासी हत्यारा दीपक सिंह भंडारी स्कूटी से पहुचा था।युवती हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। परिजनों द्वारा अंजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी की तलाश में लगी पुलिस को दीपक पच्चीसी कांटली रोड पर चायबागान के पास जहर का सेवन कर लिया। ग्रामीणों द्वारा उसे कौसानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार की रात को उसे सोमेश्वर अस्पताल भेजा गया। जहां पर देर रात को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।इस पूरी घटना को लेकर सोमेश्वर सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैली रहे अंजलि को मौत के घाट उतारने के बाद दीपक ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी लेकिन दोनों के खत्म होने के बाद अब केवल यह सवाल जिंदा है कि आखिर इस तरह का कदम उठाने की पीछे वजह क्या रही?