October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • सौंदर्य
  • हरेला पर्व के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

हरेला पर्व के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By on July 16, 2021 0 388 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) पनियाली में क्षेत्रीय समिति के तत्वाधान में आज हरेला पर्व के अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें भाजपा नेता मनोज पाठक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई । इस दौरान बच्चों के द्वारा भाग लिया गया तथा वृक्ष वितरण कर वृक्षारोपण के माध्यम से त्यौहार को उत्साह पूर्ण ढंग से मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम में जन कल्याण समिति के अनुरोध पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोज पाठक ने कहा की हरेले का हमारे समाज में हमारे जीवन में वैज्ञानिक महत्व तथा पारंपरिक एवं धार्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि आइए हम सब इस हरेला पर्व में संकल्प लेते हैं प्रत्येक व्यक्ति जीवन में 31 वृक्ष लगाएगा और जिस तरह से कोरोना महामारी के समय में ऑक्सीजन का संकट रहा।ऑक्सीजन के संकट को दूर करने के लिए हम सब लोग सहभागी बनकर वृक्षारोपण कर पूरे महीने हरेला पर्व को सार्थक करेंगे।