September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • सफाई कर्मियों ने शुरू की हड़ताल।

सफाई कर्मियों ने शुरू की हड़ताल।

By on July 20, 2021 0 382 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने ठेका प्रथा को समाप्त करने व स्थाई नियुक्ति दिए जाने तथा अन्य मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मियों की हड़ताल के बाद नगर क्षेत्र में जगह जगह कूड़े के ढेर दिखाई देने लगे हैं। कालाढूंगी इकाई के अध्यक्ष जीवन वाल्मीकि व जिला महामंत्री महिपाल ने कहा जबतक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हड़ताल जारी रहेगी।
कहा वह सफाई संघ के साथ जुड़े हैं तथा जबतक उनकी मांगें नहीं मानी जाती जैसा संघ के आदेश अनुसार आंदोलन जारी रहेगा। इधर सभासद मो, दानिश ने सफाई कर्मियों का समर्थम करते हुए कहा कि सरकार को सफाई कर्मियों की मांग को पूरा करना चाहिए। इस दौरान, गौरव, कलावती देवी, प्रेम प्रकाश, सचिन, सुमन देवी, सूरजा देवी, अनिल, महेंद्र सिंह, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, धीरज आदि उपस्थित थे।