September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • लोकसाभा चुनाव 2024 : क्या उत्तराखंड में चलेगा प्रियंका गांधी का जादू ?

लोकसाभा चुनाव 2024 : क्या उत्तराखंड में चलेगा प्रियंका गांधी का जादू ?

By on April 12, 2024 0 849 Views

लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी कल उत्तराखंड आने वाली हैं। प्रियंका उत्तराखंड में चुनावी प्रचार को धार देंगी। देवभूमि में कल उनकी पहली जनसभा होगी जो कि नैनीताल लोकसभा सीट के अंतर्गत रामनगर में होगी।

लोकसभा चुनाव अपने चरम पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वही बात अगर कांग्रेस पार्टी की जाए तो कांग्रेस पार्टी भी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। कांग्रेस के बड़ी स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी उत्तराखंड में पहली जनसभा करने जा रही हैं।

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ये पहली जनसभा होगी। भारतीय जनता पार्टी करीब एक दर्जन जनसभाएं कर चुकी है। लेकिन कांग्रेस संगठन का दावा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं उत्तराखंड में होगी।

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रियंका गांधी युवाओं की बात करती है महिलाओं की बात करती है और उत्तराखंड से प्रियंका गांधी का पुराना नाता रहा है प्रियंका गांधी की शिक्षा उत्तराखंड से ही हुई है और साथ ही प्रियंका गांधी जब बोलती है तो उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है।

प्रियंका गांधी कांग्रेस की बड़ी स्टार प्रचारक के रूप में देखी जाती हैं जहां-जहां पर प्रियंका गांधी एक्टिव हुई है चाहे बाद कर्नाटक चुनाव की हो तेलंगाना चुनाव की हो या हिमाचल चुनाव की वहां-वहां कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रियंका गांधी का जादू उत्तराखंड में चल पाता है कि नहीं।

प्रियंका का भ्रमण कार्यक्रम

Loksabha Elections 2024